Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सिटी मजिस्ट्रेट के विदाई सम्मान समारोह पर दी गई भावभीनी विदाई

पीलीभीत। जनपद में लम्बे समय से तैनात नगर मजिस्ट्रेट  विजय वर्धन तोमर के स्थानांतरण एवं पदोन्नति होने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा विंग के पदाधिकारियों ने बुके रोज स्मृति चिन्ह देकर सिटी मजिस्ट्रेट के ऑफिस में सम्मानित किया।

युवा विंग जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ने समस्त पदाधिकारियों के साथ नगर मजिस्ट्रेट की पदोन्नति होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सरकारी कर्मी को एक दिन स्थानांतरण होना सुनिश्चित होता है। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। इनके स्थानांतरण होने से हम लोगों को इनकी कमी खलेगी। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि मुझे पीलीभीत की जनता ओर से ढ़ेर सारा प्यार और स्नेह मिला है। जिसे मैं कभी भुला नहीं पाऊंगा। अपने ठाई वर्ष के कार्यकाल में मुझे यहां अपनापन लगने लगा। इस दौरान युवा विंग जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ने कहा कि अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। परंतु कुछ अधिकारी ऐसे भी होते हैं जो अपना कार्य की बदौलत छाप छोड़ जाते हैं। जिसे लोग भूल नहीं पाते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद रहे युवा विंग जिला अध्यक्ष शैली शर्मा, रजी अंसारी युवा जिला उपाध्यक्ष, युवा जिला महामंत्री ऋषभ सिंह, युवा संगठन मंत्री हैदर अंसारी, युवा जिला मंत्री तहमीद खान,शोएब, जिला मंत्री अभिलाष गुप्ता आदि व्यापारी पदाधिकारी मौजूद रहे।।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!