Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर गूंजा अदम्य साहस का संदेश, पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने किया नमन

पीलीभीत। सदर विधानसभा क्षेत्र के एक बारात घर में 19 अगस्त को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर सेनानी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा रहे, उन्होंने वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय प्रेरणास्रोत थीं। उन्होंने 1857 की क्रांति में अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध जिस अदम्य साहस और दृढ़ता से संघर्ष किया, वह इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका सर्वस्व बलिदान आज भी हर भारतीय को राष्ट्रहित में समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के प्रसार, आपसी एकता, सामाजिक जागरूकता और युवाओं की भागीदारी जैसे अहम मुद्दों पर विचार रखे। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे वीरांगना के जीवन आदर्शों से सीख लेकर समाज और देश की प्रगति में सक्रिय योगदान दें। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए साहस और संघर्ष के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

जन्मोत्सव कार्यक्रम में लोधी समाज सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान पूर्व सहकारी समिति अध्यक्ष संतराम वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख (मरौरी) अरुण वर्मा, पूर्व प्रधान मेवाराम वर्मा, ग्राम प्रधान हरीश वर्मा, कालीचरण राजपूत, हरिराम वर्मा, राम औतार वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, खेमकरन वर्मा, शिवकुमार वर्मा, रामपाल वर्मा, इंद्रपाल वर्मा, ललित वर्मा, राम सनेही वर्मा, संतोष राजपूत, अशोक वर्मा, लाखन वर्मा, तुलाराम वर्मा, गोधन लाल, सत्यपाल, छत्रपाल लोधी, ओमप्रकाश वर्मा, भगवानदास वर्मा, गोपाल वर्मा, विनोद वर्मा, टीकाराम वर्मा, निरंजन लाल वर्मा और प्यारे लाल राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!