51 लीटर गंगाजल लेने कछला घाट के लिए रवाना हुआ 7 सदस्यीय कांवड़ दल
बरखेड़ा।सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करने के लिए बरखेड़ा से 7 सदस्यीय पैदल कांवड़ जत्था 51 लीटर गंगाजल लेने कछला गंगा घाट के लिए रवाना हुआ। कस्बेवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों को भव्य विदाई दी।
बुधवार को दोपहर 1 बजे वार्ड नंबर-9 बरखेड़ा स्थित शिव मंदिर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर और उनका आशीर्वाद लेकर यह दल कछला घाट के लिए रवाना हुआ। इससे पहले जत्थे ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया, जिससे पूरा इलाका ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा।
इस पैदल कांवड़ दल में रवि गंगवार,सौरभ,अभिषेक,सूरज,किशन,मनोज,प्रदीप शामिल रहे ।
