Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बरखेड़ा:मेला कमेटी की बैठक बनी अखाड़ा, वर्तमान और पूर्व चेयरमैन के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल

बरखेड़ा/पीलीभीत। कस्बे में आगामी 16 सितंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियों को लेकर बुलाई गई कमेटी की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। जनहित और मेले की व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान वर्तमान चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल और पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता ‘पप्पन’ के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। इस अमर्यादित घटना ने स्थानीय राजनीति की गरिमा को शर्मसार कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेला बैठक में मुख्य रूप से कस्बे और मेला परिसर में लाइट लगाने जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं पर चर्चा चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता ‘पप्पन’ ने मेले की भव्यता और जनहित को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कुछ व्यावहारिक सुझाव रखे, तो वर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल इसे पचा नहीं सके। अपनी कमियों पर विचार करने के बजाय वर्तमान अध्यक्ष ने असहिष्णुता दिखाते हुए तीखी बहस शुरू कर दी। विवाद इतना गहरा गया कि मर्यादाओं की सीमाएं लांघते हुए मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। बैठक में मौजूद अन्य लोगों को तुरंत बीच-बचाव कर मामले को शांत कराना पड़ा। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो वर्तमान नेतृत्व के हिंसक रवैये की साफ गवाही दे रहा है।

इस घटनाक्रम के बाद कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों और आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता ‘पप्पन’ का कार्यकाल हमेशा शांतिपूर्ण और विकासपरक रहा, जहां हर छोटे-बड़े जनप्रतिनिधि के सुझावों का सम्मान किया जाता था। इसके विपरीत, वर्तमान व्यवस्था में तानाशाही रवैया हावी नजर आ रहा है, जहां जायज मांग और जनहित के सुझाव रखने पर भी अपमान का सामना करना पड़ रहा है। बरखेड़ा की जनता जहां इस विवाद में पूर्व चेयरमैन के संयम और निष्ठा की सराहना कर रही है, वहीं वर्तमान चेयरमैन के अमर्यादित व्यवहार की कड़ी निंदा की जा रही है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!