पुलिस और भैंस चोर बदमाशो में मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार
- एक के पैर में लगी गोली सीएचसी मीरगंज में भर्ती फील्ड यूनिट टीम मौके पर
बरेली ।पुलिस और बदमाशो के बीच मुठभेड़ हो गई पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशो घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी जबाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में लगी गोली दुशरे को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया पकड़े गए दोनों आरोपी रामपुर के रहने वाले हैं उनके पास से दो तमंचे और कारतूस बरामद हुये।
पांच सितम्बर को पुलिस के मुताबिक उस दिन तड़के रात 3 बजे बदमाश नौगमा में घुसे और दो भैंसे चोरी कर पिकअप में लादकर ले जाने लगे इसी दौरान ग्रामीणों की निंद खुल गई लोगों के जागने पर बदमाश भैंस और पिकअप छोड़कर फरार हो गए थे सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशो की तलाश में जुटी थी।
गुरुवार देर रात पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी इसी दौरान बदमाशो की सूचना मिली पुलिस टीम ने भाखड़ा नदी पुल के पास नौगमा जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर रात 2.25 बजे दो संदिग्ध दिखाई दिए पुलिस के अनुसार रोकने पर दोनों ने फायरिंग कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया । घायल बदमाश को इलाज को मीरगंज सीएचसी भेजा वही उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया।भैंस और पिकअप पहले ही बरामद हो चुकी हैं।
गिरफ्तार बदमाश उस्मान पुत्र नक्शे अली रामपुर रईस पुत्र मोहम्मद शाह रामपुर के पास से दो तमंचे और जिंदा कारतूस और कारतूस खोका बरामद दोनों चोरों ने चोरी की घटना में शामिल कुछ अन्य साथियों के नाम बताए है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है घटना थाना मीरगंज भाखड़ा नदी पुल के पास की है।
