Latest Posts
   

अग्निवीर बनने को देर रात से जुटने लगे अभ्यर्थी, कल लगाएंगे दौड़

बरेली। 13 सितंबर।सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जाट रेजिमेंट सेंटर में 14 से 30 सितंबर तक अग्निवीर सेना भर्ती सोमवार से शुरू हो रही है। इसके लिए रविवार देर रात से ही अभ्यर्थी जाट सेंटर के प्रवेश द्वार पर पहुंचने लगे। भर्ती के पहले दिन टेक्निकल ट्रेड में बरेली, फर्रुखाबाद, बदायूं, संभल व हरदोई समेत पांच जिलों के अभ्यर्थी मैदान में दौड़ लगाएंगे।
बरेली सेना भर्ती मुख्यालय के अनुसार 14 से 30 सितंबर तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं और दसवीं पास) उम्मीदवारों के लिए भर्ती होगी। भर्ती में हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, बदांयू, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, संभल, शाहजहांपुर और श्रावस्ती समेत 12 जिलों के युवा प्रतिभाग करेंगे। भर्ती में वहीं उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जिन्होंने एक से 12 जून तक आयोजित आनलाइन कामन एंट्रेस परीक्षा उत्तीर्ण की है। अधिकारियों के अनुसार 14 सितंबर को टेक्निकल ट्रेड में बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई और संभल जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 15 को टेक्निकल में ही सीतापुर, पीलीभीत, बहराईच, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी (ट्रेड्समेन आठवीं एवं दसवीं) के युवा भाग लेंगे। 16 को जनरल ड्यूटी ट्रेड (जीडी) के लिए लखीमपुर खीरी और बहराईच के युवा आएंगे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!