Latest Posts
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

कान्हा उपवन में सेवा को उतरे विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता, मेयर ने भी की साफ-सफाई

बरेली । कान्हा उपवन गौशाला में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सेवा अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई कर गायों को चारा खिलाया और फल भी खिलाए।

अभियान में बरेली के मेयर उमेश गौतम भी शामिल हुए, उन्होंने स्वयं गौशाला में साफ-सफाई की।मेयर उमेश गौतम ने लोगों से विशेष दिनों पर गौशाला पहुंचकर सेवा करने की अपील की।उन्होंने कहा कि अपने विशेष दिन पर यहां आकर गायों की सेवा करने से अच्छा अनुभव मिलता है।मेयर ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सेवा करना चाहता है तो कान्हा उपवन आकर गौसेवा कर सकता है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!