Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

देवहा नदी में डूबने से कक्षा आठ के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना में सोमवार को देवहा नदी में डूबने से 14 वर्षीय कक्षा आठ के छात्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार गांव पुरैना निवासी सत्यपाल का 14 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार सोमवार करीब 11 बजे अपने दोस्तों दीपक और जौन के साथ देवहा नदी की ओर गया था। इसी दौरान नदी में डूबने से आशीष की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर थाना बरखेड़ा पुलिस और उपजिलाधिकारी बीसलपुर नागेंद्र पांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।बताया जा रहा है कि आशीष कुमार माध्यमिक विद्यालय पुरैना में कक्षा आठ का छात्र था। वह तीन भाई-बहनों में इकलौता बेटा था। उसकी बड़ी बहन कीर्ति (16) और छोटी बहन कंचन (5) हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता सत्यपाल और मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक आशीष की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!