Latest Posts
   

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को उसके भाई हरिशंकर का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं।तहरीर के आधार पर पुलिस ने छविनाथ, सौरभ, नरेश और हरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!