Latest Posts
   
firhome उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

 

fir

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट  दर्ज कर ली है।
पीड़िता महिला ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि जब वह बीते रविवार की शाम करीब 9 बजे घर में पशुओं को चारा भर रही थीं, तभी आरोपी पिन्दू लाल उनके घर में घुस आया।उस समय मेरे पति गांव में भागवत कथा सुनने गये हुये थे,तभी आरोपी ने बुरी नीयत से उन्हें पकड़कर छेड़छाड़ की और खींचने लगा। शोर मचाने पर पीड़िता का पुत्र  मौके पर आया, जिसे देखकर आरोपी गंदी-गंदी गालियां देते हुए भाग निकला और पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता के अनुसार, आरोपी इससे पहले भी एक बार बुरी नीयत से उनके घर में घुस चुका है और उनके देवर लालाराम के साथ मारपीट व गाली-गलौज कर चुका है।
पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट  दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

​

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!