तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से एक की मौत, अज्ञात मोटरसाइकिल के खिलाफ रिपोर्टदर्ज

बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत बीसलपुर-पीलीभीत रोड पर पतरसिया गांव के पास एक सफ्ताह पूर्व सड़क हादसा में एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं।
तेजपाल निवासी चुरासकतपुर ने थाने में शिक़ायत करते हुये बताया कि 18 अक्टूबर को ग्राम पतरसिया के किनारे खड़े दो लोग चंद्रपाल, शिवा निवासी चुरासक्तपुर को तेजी व लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए सड़क किनारे खड़े इन दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में चंद्र पाल और शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सरकारी एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने चंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया।वहीं, गंभीर रूप से घायल शिवा की हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल पीलीभीत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई हैं।
घटना के बाद आरोपी चालक अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
