ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार के ऊपर से ट्राली का पहिया उतरा, हालत गम्भीर हालत, जिला अस्पताल रैफर
बरखेडा।रविवार शाम 5 बजे के लगभग राकेश 45 वर्ष पुत्र छोटे लाल जसौलीदीवाली अपने तहेरे भाई अवदेश निवासी जसौली के साथ पीलीभीत मंडी में धान बेच कर बापस अपने घर ट्रैक्टर ट्राली से घर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते मे पीलीभीत बीसलपुर मार्ग पर बरखेड़ा के नबाबगंज तिराहे पर ट्राली को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पर साइड में मडगार्ड पर बैठे किसान राकेश उछलकर ट्रैक्टर से नीचे ट्राली के बीच गिर पड़े जिसके बाद ट्राली का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। दुर्घटना का मंजर देख रहे ट्रैफिक पुलिस आस पास के लोगो ने ट्रक को तत्काल रोक लिया। जबकि घायल को सी एच सी बरखेडा एम्बुलेंस से ले जाया गया। जहां हालत गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रैफर कर दिया। ट्रक बरखेड़ा चीनी मिल से चीनी लेकर फर्रुखाबाद जा रहा था, ट्रक को पुलिसने कब्जे में ले लिया है।
