प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के नेकपुर हाथी खाना निवासी 24 वर्षीय युवक अभय सक्सेना उर्फ बिंटू ने प्रेमिका से प्रताड़ित और प्यार में धोखा मिलने के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी ।परिवार वालों ने उसकी प्रेमिका पर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा ।
मृतक की बहन श्रद्धा ने बताया कि उसका भाई अभय सक्सेना उर्फ बिन्टू नेकपुर के पास 84 घंटा मंदिर के पास की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था। दोनों के लगभग 4 साल से प्रेम सम्बन्ध थे। दोनों शादी करना चाहते थे। लगभग तीन महीने से सोनू नाम के लड़के से लड़की प्रेम करने लगी और अभय को धोखा दे रही थी। फोन पर बात करती थी धमकाती थी। अभय बहुत परेशान रहने लगा । परिवार बालो का आरोप है कि लड़की अभय से कहती थी कि तुम मर जाओ , अभय काफी रुपये उस लड़की पर खर्च कर चुका था। अब धोखा दिया बीती शाम शनिवार को लड़की ने कहा तुम मर जाओ में तुमसे शादी नहीं करूंगी में सोनू से शादी करूंगी तभी अभय सक्सेना ने प्यार में धोखा मिलने से गुस्सा में आकर घर के अंदर लकड़ी की कड़ी में चादर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली उस समय अभय घर में अकेला था उसकी मां बड़ा बाजार में कपड़े की दुकान पर काम करने गई हुई थी। सूचना मिलते ही परिवार वाले घर पहुंचे अभय को अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । परिवार बालो का आरोप है कि प्रेमिका के उकसाने और धमकाने से परेशान होकर अभय ने फांसी लगाई है प्रेमिका पर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
