Latest Posts
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

रामगंगा पुल से नदी में कूदी महिला, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

बरेली बिशारतगंज के भमोरा थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी के पुल पर एक महिला के नदी में कूदने का मामला सामने आया है। प्राप्त पुलिस सूचना के अनुसार, रविवार 25 अक्टूबर  को अंकुर पुत्र रामरहीश यादव निवासी बिहारीपुर, थाना भमोरा, अपनी पत्नी आदित्या के साथ मोटरसाइकिल से बरेली आ रहे थे। बताया गया कि रामगंगा पुल के बीच में आदित्या ने पैसे चढ़ाने की बात कही और मोटरसाइकिल से उतर गईं। इसके बाद वह पुल से नीचे रामगंगा नदी में कूद गईं।

घटना की सूचना मिलने पर गोताखोरों को बुलाया गया है। नदी में महिला की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है। महिला के मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। फिलहाल महिला की तलाश जारी है। पुलिस और गोताखोरों के प्रयासों के बाद ही घटना से संबंधित आगे की जानकारी सामने आ सकेगी।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!