Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

करवाचौथ की रात एक  साथ फरार हुईं जेठानी-देवरानी, घर से नकदी और जेवर भी ले उड़ीं


​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करवाचौथ के पवित्र त्योहार की रात दो सगी जेठानी-देवरानी अपने पतियों को छोड़कर रातों रात फरार हो गईं। जाते-जाते दोनों महिलाएं घर में रखी नकदी और सोने-चांदी के कीमती जेवरात भी साथ ले गईं। घटना के बाद से दोनों परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है।
​घटना से आहत दोनों पतियों ने स्थानीय बरखेड़ा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी और लिखित तहरीर दी हैं।
​पीड़ित पतियों द्वारा थाने में  दी गई शिकायत के अनुसार ​घटना 29 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे की है।दोनों महिलाएं घर  पर  थीं और घर मे सभी को सोता देख मौका पाकर घर में रखी नकदी व जेवरात समेट कर  घर से निकल गईं।​काफी तलाशने के बाद भी जब महिलाओं का कोई सुराग नहीं लगा, तो पतियों ने थाने का रुख किया।
थानाप्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दीर्ष्टया में मामला पति पत्नी का आपसी झगड़े का लग रहा हैं  पुलिस को शिकायती तहरीर मिल चुकी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!