Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, एक फरार


​बरखेड़ा।स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन दिन के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दो शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका तीसरा साथी गन्ने के खेत का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।
​31 अक्टूबर को दौलतपुर से करोड़ नहर मार्ग पर ग्राम काजरबोझी के निकट पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही बाइक पर पीछे बैठा एक व्यक्ति चलती मोटरसाइकिल से कूदकर पास के गन्ने के खेतों में घुस गया और फरार हो गया।
​हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक पर सवार दोनों युवकों को दबोच लिया।
​पकड़े गए युवकों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपनी पहचान ​शिवम चालक निवासी पचपेड़ा पुखा, थाना बरखेड़ा​अर्जुन पीछे बैठा युवक निवासी गौहनिया, थाना सुनगढ़ी।
​तलाशी लेने पर उनके पास से 28 अक्टूबर को दौलतपुर से जगदीशापुर के बीच लूटी गई मोटरसाइकिल और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुईं।
​पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने फरार तीसरे साथी का नाम रजनीश निवासी जगदीशापुर, थाना बरखेड़ा बताया है। पुलिस गन्ने के खेत में भागे हुए रजनीश की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
​पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट को अपने कब्जे में ले लिया है।
थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!