Latest Posts
उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

पति का शव लेकर घर जा रही प्रियंका की कार ट्रक में घुसी, तीन घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली एम्स से पति का शव लेकर घर लौट रही प्रियंका की कार मंगलवार शाम शंखा मोड़ के पास हाईवे पर ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार प्रियंका समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नवोदय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, हरदोई जिले के शाहाबाद निवासी प्रेम सागर अपनी पत्नी रमा देवी और परिवार की प्रियंका के साथ दिल्ली एम्स से प्रियंका के पति का शव लेकर गांव लौट रहे थे। मंगलवार शाम उनकी कार ए एन ए कट शंखा मोड़ के पास पहुंची। इसी दौरान एएनए कट की ओर से हाईवे पर आ रहे ट्रक से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में प्रियंका, रमा देवी और प्रेम सागर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल भिजवाया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!