Latest Posts
   
home 

8 पुलिस कर्मियों का हत्यारोपी, गैंगस्टर विकास दुवे उज्जैन में हुआ गिरफ्तार

@एक्सप्रेस व्यूज डेस्क।

यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे उज्जैन के महाकाल थाने में रखा गया है।

यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन गिरफ्तार हो गया है। 7 दिन पूर्व कानपुर से 8 पुलिस कर्मियों की हत्या कर भागा था । कहा जा रहा है कि वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था।

वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पहचान की है। उसके बाद उसके गिरफ्तारी हुई है।
किन्तु सूत्रों के अनुसार , पूरी प्लानिंग के साथ विकास दुवे ने महाकाल मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करने के बाद मीडिया को एकत्र किया बाद में वहां के सुरक्षा कर्मियों को बताया मैं विकास दुबे हूँ उसके बाद महाकाल मंदिर थाने के सामने मीडिया की मौजूदगी में पुलिस को समर्पण कर दिया।फिलहाल अभी विकास दुबे को महाकाल थाने में रखा गया है। सूत्रों की माने तो उसके एमपी में होने की खबर लगातार आ रही थी।
वहीं यूपी एसटीएफ ने शहडोल से उसके साले और बेटे को गिरफ्तार किया है। । पुलिस के आला अधिकारी वहां पहुंच कर उससे पूछताछ कर रहे हैं।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!