Latest Posts
   
home 

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक

पीलीभीत । विश्व हेपेटाइटिस दिवस प्रतिवर्ष 2010 से मनाया जा रहा है | विश्व हेपेटाइटिस दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा चिह्नित किए गए आठ वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है| विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मई 2010 में एक प्रस्ताव पारित कर यह दिवस मनाने की घोषणा की थी इससे पहले क्रोनिक वायरल हैपेटाइटिस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विश्व हेपेटाइटिस एलायंस ने साल 2008 में अभियान चलाया था|

एसीएमओ व नोडल डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि हेपेटाइटिस वायरस के काऱण होने वाली एक संक्रामक बीमारी है | यह बीमारी मनुष्य के के लीवर को भी संक्रमित करती है, जिस कारण से लीवर में सूजन और जलन पैदा होती है | हेपेटाइटिस यकृत की सूजन है, जिसे यकृत के ऊतकों में सूजन वाली कोशिकाओं की मौजूदगी से पहचाना जाता हैं|डॉ. सिंह ने बताया हेपेटाइटिस पांच प्रकार के होते हैं हेपेटाइटिस- ए, बी, सी, डी और ई | विश्व की जनसंख्या के एक तिहाई लोग हेपेटाइटिस वायरस से संक्रमित है | हेपेटाइटिस वायरस का संचरण संक्रमित रक्त या शरीर के तरल पदार्थ के संपर्क में जाने से होता है|उन्होंने बताया विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस के लिए जागरूक करना है| लोगों में जागरुकता न होने के कारण लोग सही समय पर हेपेटाइटिस का टीका नहीं लगवाते हैं, जिसके कारण यह बीमारी बढ़ती जाती है और एक खतरनाक रूप धारण कर लेती है | यह दिवस लोगों में इस बीमारी की रोकथाम, परीक्षण और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है| हेपेटाइटिस से प्रत्येक साल करीब 14 लाख लोगों की मृत्यु होती है|

हेपेटाइटिस के लक्षण:

हेपेटाइटिस के मुख्य लक्षण में व्‍यक्ति की आंखें और शरीर का रंग पीला पड़ने लगता है | इस संक्रमण की मुख्य पहचान पीलिया, सफेद या काली दस्त, अतिसंवेदनशील त्वचा, भूख मिट जाना, अपच और उल्टी, पेट में दर्द, पेट में सूजन, थकान जैसे लक्षण है | इन लक्षणों के अतिरिक्त बीमार महसूस करना, सिरदर्द होना, चिड़चिड़ापन बढ़ना, अचानक शरीर नीला पड़ना इत्यादि भी हो सकते है|

हेपेटाइटिस से बचाव

हेपेटाइटिस, मॉनसून के दौरान अधिक फैलता है, इसलिए इस मौसम में तैलीय, मसालेदार, मांसाहारी और भारी खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए | इस बीमारी से बचने के लिए शाकाहारी आहार, ब्राउन राइस, हरी पत्तेदार सब्जियां, विटमिन सी युक्त फल, पपीता, नारियल पानी, सूखे खजूर, किशमिश, बादाम और इलायची का भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए|

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!