Latest Posts
   
home 

मानकों के विपरीत बिना तलपट,मानचित्र के विवादित रामेश्वरम कॉलोनी में हो रही प्लाटिंग

मोहित कुमार/विनय सक्सेना@express views

पीलीभीत। पूरनपुर रोड स्थित मानकों के विपरीत कॉलोनी विकसित हो रही है। सूत्रों की माने तो राजस्व विभाग के कुछ भृष्ट कर्मचारियों की सांठ गांठ से इस कारनामे को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। आपको बता दें कि पूर्व में भी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर विवादों के घेरे में रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विवादित रामेश्वरम कॉलोनी का न तो कोई नक्शा पास है और न ही भूमि 143 में दर्ज है।

विक्रय किया गया प्लाट

बता दें कि विवादित भूमि में अभिलेखों के अनुसार एक हिस्सा सरकारी तालाब का भी है जिसको कॉलोनाइजरों द्वारा पाट दिया गया है। जिसको लेकर कॉलोनी विवादों में रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत दिनों एस डी एम द्वारा भी इस विवादित कॉलोनी के मालिकों को हिदायत देते हुए फटकार लगी थी किन्तु कुछ भृष्ट सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से कॉलोनाइजर अवैध प्लाटिंग बिना किसी मानक के पूरा किये बगैर किये जा रहे हैं। अब देखना ये है कि ईमानदार छवि वाले जिलाधिकारी कॉलोनाइजरों पर कोई कार्यवाई करते हैं या नही।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!