Latest Posts
   
home 

कृषि बिल के विरोध में किसानों के समर्थन में सपा ने निकाली किसान यात्रा

पीलीभीत।कृषि बिल के विरोध में देश में किसानों के साथ कई राजनैतिक पार्टियां भी समर्थन में उतर गई है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी किसानों के धरने और उनके बिल वापसी को लेकर समर्थन किया है। जिसके बाद आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा की अगुआई में किसान यात्रा के छठे दिन बरखेड़ा विधानसभा के ब्लॉक मरौरी के गाँव बिठौरा कला,कुठिया,हटुआ में किसान यात्रा निकाली गयी तथा किसानों को काले कानून के नुकसान बताए तथा किसानों को जागरूक किया।
आपको बता दें कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को पूरे भारत में समर्थन दिया जा रहा है। जगह-जगह कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन भी किए जा रहे है। कृषि कानूनों को लेकर सरकार किसानों से बातचीत भी कर चुकी है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। अब यह आंदोलन जन-जन की आवाज बन चुका है।

किसान यात्रा में अरुण वर्मा ब्लॉक प्रमुख मरौरी,मेवाराम वर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष सपा,सोहनलाल भारती,सुंदर लाल प्रधान,हरीश वर्मा जिलाध्यक्ष युवजन सभा ,दिनेश राजपूत,दर्शनलाल,लालाराम प्रधान,गोधनलाल,गोपाल मिश्रा,रामगोपाल वर्मा,भूपराम मौर्य, रोशनलाल नेता जी,गयादीन,तेजराम आदि लोग उपस्थित रहे।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!