Latest Posts
   
home 

अखिलेश यादव ने दोबारा दोहराया अगले साल सत्ता में आएंगे तब लगवाएगें वैक्सीन

मोहित ‘मासूम’

बरेली : समाजवादी पार्टी की मंडलीय कार्यशाला में भाग लेने के सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को बरेली पहुंचे गयें। अखिलेश यादव के बरेली के फरीदपुर पहुंचने पर जब मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछा कि कोविड वैक्सीनेशन शुरू हुआ है, आप कब लगवाएंगे। इस पर उन्होंने हंसकर यह जवाब दिया कि अभी गरीबों को लग जाये।…. पहले उत्तर प्रदेश के सभी लोगों को टीका लगना जरूरी है…. जब अगले साल हमारी सरकार आयेगी तब हम वैक्सीन लगवाएंगे।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि वह दूसरे चरण में खुद को कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे। वैक्सीनेशन अभियान में दूसरे चरण में प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री को कोरोना टीका लगाया जाएगा। सरकार यह प्रयास जनता में वैक्सीन के लिए विश्वास बढ़ाने के लिए कर रही है, ताकि लोगों में वैक्सीन को लेकर जो भ्रम या अफवाह है। वह न रहे। यहाँ से अखिलेश यादव मंडलीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए जायेगें। जहाँ वह सपा कार्यकर्ताओं को मैनेजमेंट की बारीकियां समझायेगें। अखिलेश यादव उ.प्र. विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में भी सपा कार्यकर्ताओं से बात करेगें और उन्हे गुरू मंत्र देगे।

स्थानीय गुटबाजी को खत्म करने की कोशिश करेगे अखिलेश यादव।

समाजवादी पार्टी के स्थानीय संगठन में बीते दिनों गुटबाजी चरम पर देखी गई। कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और अभद्रता की घटनाएं भी हुई। महानगर कोषाध्यक्ष का मामला तो काफी चर्चित रहा था। उन्होंने तो राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष से भी शिकायत की थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुराने लोगों से यहां की जानकारी लेते रहे। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार वह स्थानीय संगठन में गुटबाजी को लेकर कार्यकर्ताओं यहां की गुटबाजी को लेकर खफा है और वह यह अच्छी तरह जानते है कि इससे अगले चुनाव मे पार्टी को नुकसान ही होगा। इसलिए वह अपने इस दौरे मे स्थानीय स्तर पर हो रही गुटबाजी को खत्म करने की पूरी कोशिश करेगें। ताकि पार्टी को भविष्य में होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

बरेली में बुधवार को शुरू हो गई थी समाजवादी पार्टी की तीन दिवसीय मंडलीय कार्यशाला।

समाजवादी पार्टी का तीन दिवसीय मंडलीय ट्रेनिंग कैंप बरेली में बुधवार को पीलीभीत बाइपास पर स्थित हवेली बारात घर में शुरू हो गया। जिसमे पूरे बरेली मंडल की 25 विधानसभा के 100-100 कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। जिसमे हुई कार्यशाला में वरिष्ठ नेताओं ने विपक्षी पार्टियों से मुकाबले के मंत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए।
मिशन 2022 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी का तीन दिवसीय कैंप बरेली में लगाया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के भाषण हुई। नरेश उत्तम ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने का पाठ सिखाया और उन्हे हाईकमान के आचरण का पालन करने की सीख दी। मुख्य ट्रेनर एसए राय और वीके पांडेय ने बीजेपी और दूसरी विपक्षी पार्टियों की रणनीति से न केवल कार्यकर्ताओं को परिचित कराया अपितु उन्हे विपक्ष की योजना को नाकाम करने के मंत्र भी कार्यशाला में दिये। बुधवार से शुरू हुई समाजवादी पार्टी की मंडलीय कार्यशाला में न तो सेल्फी लेने वाले नेता दिखे और न फोन पर लंबी बात करते जनप्रतिनिधि। यह सब व्यवस्था इसलिए की गई जिससे कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्यशाला पर ही अपना ध्यान केंद्रित करें रहे और उनको बताए जा रहे चुनावी मंत्रों, रणनीतियों, एवं विचारों को वह ग्रहण कर सके।

अनुशासन के बीच पहले दिन चार अतिथियों ने बरेली, पीलीभीत, बदायूं व शाहजहांपुर से आए कार्यकर्ताओं को चुनावी बारीकियां बताईं। पीलीभीत बाइपास स्थित हवेली लान में सपा की मंडलीय कार्यशाला की शुरूआत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने को कहा। उन्होने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होने कार्यकर्ताओं को मौजूदा हालात में कैसे पार्टी को मजबूत करना है, एवं कैसे गांवों तक कार्यकर्ताओं की संख्या में वृद्धि करनी है। इसके गुर भी सिखायें। उनके बाद पहले सत्र में सीपी राय ने मौजूदा राजनीति, दिनोंदिन हावी होते कारपोरेट जगत के बीच खुद को कैसे बचाएं और उसका किस तरह सामना करें, यह कार्यकर्ताओं को बताया। दूसरे सत्र में शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी पांडेय और तीसरे सत्र में पूर्व राज्यसभा सदस्य जावेद अली ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी के बारे में बताया। इस दौरान मंडल के सभी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!