Latest Posts
   
home 

देश-विदेश में वैश्विक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 75 लाख लोग हुए सूर्य नमस्कार में शामिल

@डेस्क:मकर संक्रांति के अवसर पर आज वैश्विक सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब 75 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। आयुष मंत्रालय द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन कई देशों में किया गया था।

आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी आज सुबह सूर्य नमस्कार किया। सोनोवाल ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर हमने सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब 75 लाख लोग शामिल हुए।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!