Latest Posts
   
home 

बरखेड़ा लूटकांड में पुलिस ने किया खुलासा, कटकबारा का प्रधान निकला मास्टरमाइंड

@desk: बरखेड़ा के लूटकांड का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया। बीते दिनों पेट्रोल पंप के सेलमैन को गोली मारकर 1लाख65 हजार रुपये लूटकांड का मास्टरमाइंड कटकवारा गांव का प्रधान निकला। घटना में पांच लोग घटना में संलिप्त पाए गए हैं। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गए लुटेरों से पुलिस ने 55 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

मुठभेड़ में घायल मास्टरमाइंड प्रधान औऱ बरामद समान

ज्ञात हो कि बीते सोमवार सुबह करीब दस बजे बरखेड़ा के पतरिसया गांव निवासी पेट्रोल पंप सेल्समैन रघुनंदन प्रसाद और प्रबंधक विक्की कैश जमा करने के लिए कस्बा बरखेड़ा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने आंख में मिर्ची पाउडर डालकर रोका। फिर सेल्समैन के पैर में गोली मारकर 1.65 लाख रुपये लूटकर भाग गए। तीन दिन तक चली छानबीन के बाद आखिरकार पुलिस को सफलता मिल ही गई। घटना में पांच लोगों की संलिप्तता पायी गयी, जिसमे कटकवारा गांव का प्रधान अमित उर्फ मुन्ने पूरे खेल का मास्टर माइंड निकला। उसके अलावा गांव के ही मुनेंद्र सिंह, पूरन, सूर्या उर्फ सूरजपाल, बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र के गांव कौआखेड़ा का विमल भी शामिल था।
घटना वाले दिन से ही पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में लग गई। और गुरुवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पांचों लुटेरे नवाबगंज रोड पर बहादुरपुर हुक्मी गांव के जाने वाले रास्ते पर एकत्र हैं। इस पर पुलिस टीम ने दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी। बचाव में पुलिस ने भी दो फायर किए। जिसमें अमित उर्फ मुन्नू प्रधान के पैर में गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया। पीछा कर पुलिस ने मुनेंद्र, सूरजपाल और पूरनलाल को भी धर दबोचा। जबकि पांचवां आरोपी विमल भागने में सफल रहा। आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा, लूटी गई रकम के 55 हजार रुपये, घटना में इस्तेमाल अपाचे बाइक बरामद की गई। घायल आरोपी प्रधान को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह ने घटना का खुलासा किया। फरार आरोपी विमल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। उसकी धरकपड़ के निर्देश टीम को दिए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!