Latest Posts
   
home 

जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने महिला की गोली मारकर की हत्या

पीलीभीत । जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं महिला के पति को भी बदमाशों ने फायरिंग कर काफी दूर तक दौड़ाया। बमुश्किल युवक ने अपनी जान बचाई। गोलीकांड की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरहा गांव की बताई जा रही है।

जहां गांव की रहने वाली राजेश्वरी देवी अपने पति खूबचंद के साथ गांव के बाहर ही घास काटने गई थी। इस दौरान जमीनी विवाद के चलते तुलाराम विनोद और रणवीर गंगवार ने गन्ने के खेत से निकलकर महिला व उसके पति पर हमला बोल दिया। घटनास्थल से पति खूबचंद ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचा ली। वहीं असलहो से लैस बदमाशों ने गोली मारकर महिला को मौत के घाट उतार दिया।

वारदात की सूचना मिलने के बाद सुनगढ़ी थाना अध्यक्ष बलवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों के हंगामे को देख कर पुलिस फोर्स महिला के शव को कब्जे में लेने की जहमत नहीं उठा पाई। राजेश्वरी देवी के पति खूब चंद्र की मानें तो रणबीर गंगवार को प्लाटिंग करने के लिए उसने कुछ पैसे नगद दिए थे। जिसके बाद उन दोनों के बीच विवाद हो गया। रणबीर गंगवार ने खूबचंद के खिलाफ फर्जी चेक को लेकर केस दायर कर दिया।

मौके पर भीड़ में खड़े एक विनोद नाम के अभियुक्त को ग्रामीणों ने शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मौके पर मौजूद भीड़ आरोपी को पीटने के लिए उग्र हो गई। जिसके बाद पुलिस ने बमुश्किल आरोपी को हिरासत में लेकर उग्र भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!