Latest Posts
   
home 

जिलाधिकारी निर्देश पर एसडीएम सदर रश्मिका श्रीवास्तव ने किया लेखपाल को निलंबित..

बरेली।लेखपाल सौरभ जौहरी, क्षेत्र माधोपुर माफ़ी , तहसील सदर को जिलाधिकारी के निर्देश पर सस्पेंड किया गया । भूमि श्रेणी परिवर्तन की फाइल में मिली अनियमितता और लापरवाही. जिलाधिकारी से शिकायत की गई थी एक ब्यक्ति ने जिलाधिकारी से लेखपाल की भ्रष्टाचार की गुहार लगाई थी, जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर ,को जांच के निर्देश दिये थे।जांच में दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल सौरभ जौहरी को तत्काल प्रभाव से प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया।

Read More
home 

मंत्री ने की अधिकारियों के साथ बैठक, दिए निर्देश।

बरेली । मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास धर्मपाल सिंह ने आज जिलाधिकारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, मुख्य पशुचिकित्साधिकारीके साथ नगर निगम क्षेत्र के संजय नगर मोहल्ला में दिनांक 24 जनवरी को साड़ के मारने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की घटना के सम्बन्ध में बैठक सर्किट हाउस में करी।मंत्री ने निर्देश दिए कि इस तरह की घटनायें जिले की छबि खराब होती हैं। अतः इस प्रकार के मामलों में कठोर से कठोर कार्यवाही की जाये। साथ ही मृतक के परिवारजनों को यथाशीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान…

Read More
home 

आग से झुलस कर वृद्धा की मौत।

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव शेखापुर में अलाव की चिंगारी से लगी आग में वृद्धा की मृत्यु हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार,ग्राम शेखापुर निवासी चंद्रपाल की माँ कृष्णा देवी उम्र लगभग 60 वर्ष चारपाई पर लेटी थी कि अचानक पास ही में जल रहे अलाव से उठी चिंगारी उनके बिस्तर पर पहुच गई जिससे उनके बिस्तर ने आग पकड़ ली जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गई ।वृद्धा को बरखेड़ा समुदायक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहाँ से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजन इलाज के बाद घर ला…

Read More
home 

बरेली: दंपती और तीन बच्चे सहित एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जले, हत्या की आशंका पुलिस जांच में जुटी।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली। फरीदपुर कस्बे में दिल दहलाने देने वाली घटना हुई है। कस्बा में एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जलने वालों में दंपती और उनके तीन मासूम बच्चे हैं। पांच लोग एक कमरे में सो रहे थे। रविवार तड़के घटना की जानकारी होने पर फोर्स के साथ पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कमरे में बाहर से ताला लगा मिला। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि अजय…

Read More
home 

जनप्रतिनिधियों की विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक।

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जनप्रतिनिधियों के साथ आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध में समन्वय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। बैठक में सड़कों, विद्युत, स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड, गौवंश संरक्षण आदि विषयों पर जनप्रतिनिधियों को सम्बंधित अधिकारियों द्वारा व्यापक जानकारी दी गई।महापौर उमेश गौतम ने कहा कि शिक्षा के अधिकार के तहत जनपद के इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पात्र बच्चों को एडमिशन दिलवाया जाये तथा योजना का प्रचार-प्रसार व्यापक रुप से कराया जाये।विधायक डीसी वर्मा ने अधीशासी अभियंता पीडब्लूडी से कहा कि आपके विभाग द्वारा हमारे क्षेत्र में…

Read More
home 

गन्ना ट्रांसपोर्ट वाहनों की हड़ताल से मिल में मचा हड़कम्प।

बरखेड़ा।बजाज हिंदुस्थान चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ना ढुलान के लिये लगे वाहन स्वामियों ने आज हड़ताल का रुख कर चीनी मिल को गन्ना ढुलान की सप्लाई लगभग तीन चार घन्टे बंद करने की चेतावनी दी ।चीनी मिल में बंद की सूचना से हड़कम्प मच गया देखते ही देखते मिल के यूनिट हेड एम आर खान,कारखाना प्रबन्धक ऐ के उपाध्याय,गन्ना प्रबन्धक सुबोध कुमार गुप्ता,आदि लोग हड़ताल का नाम सुनकर ट्रांस्पोटरो को मनाने में जुट लेकिन ट्रांसपोर्ट स्वामी अपनी शर्तों पर अड़े रहे।और मागे पूरी न होने पर ट्रांसपोर्ट…

Read More
home 

बरेली: मां बेटे की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद मचा हड़कंप जमीनी बिबाद में हत्या की आशंका

बरेली। शुक्रवार को देर शाम इज्जतनगर थाना क्षेत्र की अहलादपुर पुलिस चौकी के पास अज्ञात बदमाशों ने मां-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद में मां-बेटे की हत्या की गई है। डबल मर्डर की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। हत्या की वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह छापे मारी की जा रही है। घटना की सूचना पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।…

Read More
home 

5000 की रिश्वत लेते जेई और लाइनमैन गिरफ्तार।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली । बरेली की एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ सुभाष नगर थाने में गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोप है कि जेई सूरज लाल गुप्ता लाइन कुली नरेन्द्र सिंह रावत ने शिकायतकर्ता से क़ानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर पांच हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे ।

Read More
home 

धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां गणतन्त्र दिवस समारोह।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली।देशभर में 75 वें गणतंत्र दिवस की धूम है। इसी क्रम में बरेली की पुलिस लाइन में भी गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कमिश्नर सौम्या अग्रवाल मुख्य अतिथि रही। उन्होंने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस की विभिन्न टीमों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। साथ ही सराहीनय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

Read More
home 

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वा गणतंत्र दिवस।

बरखेड़ा।गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थाओं में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।थाना परिसर में मृदुल कांत शुक्ल ने ध्वजारोहण कर घ्वज को सलामी दी एवं राष्ट्रगान किया इस मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद रहे।व्लाक परिसर में व्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश गंगवार व खंड विकास अधिकारी प्रेम सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया इस मौके पर समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन श्याम विहारी भोजवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस मनाया तथा स्वतन्त्रा सेनानी के आश्रित को साल…

Read More
error: Content is protected !!