Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

खराब बिजली व्यवस्था से लोग परेशान, बिजली घर जाकर जताया विरोध

बरखेड़ा। नगर की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को वार्ड नंबर-8 की बिजली लाइन के एक फेस में फॉल्ट होने से दोपहर बाद बिजली गुल हो गई। कई बार फॉल्ट ठीक करने के बावजूद समस्या दूर नहीं हुई और रात में फिर बिजली चली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार फोन करने के बावजूद जेई ने फोन नहीं उठाया। इससे नाराज लोग रात करीब 11 बजे सभासद प्रतिनिधि राजेश सक्सेना के साथ बिजलीघर पहुंचे और विरोध जताया। पूरी रात बिजली न मिलने से…

Read More
home पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बरखेड़ा: वन्यजीवों के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो कछुए बरामद

​बरखेड़ा। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीवों के अवैध कारोबार में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो कछुए बरामद किए गए हैं। ​पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे चेकिंग के दौरान वीरेंद्र निवासी पीलीभीत, मोहम्मद सलीम और मोहम्मद हनीफ निवासी भिखारपुर, थाना सुनगढ़ी को पकड़ा गया। ​आरोपियों के खिलाफ बरखेड़ा थाने में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

लापरवाही: 80 हजार ऐंठकर थमाई नवजात की मौत, विरोध पर झूठे मुकदमे की दी धमकी, स्वास्थ्य विभाग पर उठे कई सवाल

बरेली (सिरौली)। स्वास्थ्य विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली और अवैध नर्सिंग होम संचालकों के हौसले ने एक और हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया। सिरौली स्थित एस.के. नर्सिंग होम में घोर चिकित्सीय लापरवाही के चलते 9 माह के नवजात की गर्भ में ही मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने पीड़ित गरीब पिता से 80 हजार रुपये ऐंठ लिए और विरोध करने पर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। ग्राम ब्योधन बुजुर्ग निवासी जितेंद्र ने अपनी 9 माह की गर्भवती पत्नी प्रीति को 13 अगस्त को…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

बरेली:हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दोनों की मौत

बरेली। थाना इज्जतनगर क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौसी और बहनोत की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि थाना इज़्ज़त नगर क्षेत्र के गांव खाई खेड़ा निवासी ग्राम प्रधान वीरपाल का पुत्र 21 वर्षीय देव पटेल और साथ में देव पटेल की मौसी 32 वर्षीय नीलम पटेल पत्नी सुरेन्द्र थाना कैंट क्षेत्र के गांव बारीनगला निवासी दोनों एसआरएमएस दवा लेने गए थे…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

मानक के अनुरूप स्वयं सहायता समूह न मिलने पर कोटा चयन बैठक निरस्त, अब दोबारा होगी खुली बैठक

पीलीभीत। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम सभा दियोहना में उचित दर दुकान के चयन को लेकर खुली बैठक का आयोजन किया गया। यह कोटा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित निर्धारित किया गया था। हालांकि, शासनादेश के मानकों के अनुसार पात्र स्वयं सहायता समूह उपलब्ध न होने के चलते बैठक को निरस्त कर दिया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों एवं शासन की गाइडलाइन के अनुसार, राशन कोटे का आवंटन ऐसे स्वयं सहायता समूह को किया जाना अनिवार्य था जो 07 जुलाई 2020 से पूर्व गठित हुआ हो और जिसमें कम से कम…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

व्यापारी की हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा के बीच भेजे गए जेल

​बरखेड़ा :क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर में सिगरेट न देने पर हुए विवाद के बाद वृद्ध दुकानदार की घर में घुसकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बीते मंगलवार की रात करीब 8 बजे नारायनपुर गांव के रहने वाले दुकानदार श्रीपाल गुप्ता की दुकान पर आरोपी पहुंचे थे। सिगरेट न देने को लेकर उपजे विवाद के बाद मुख्य आरोपी सुनील उर्फ भोला, उसके छोटे भाई…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

नगर पंचायत के विकास कार्यों में ठेकेदार लगा रहा भ्रष्टाचार की सेंध

बरखेड़ा/पीलीभीत। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सड़कों के जाल को मजबूत करने और आम जनता को गड्ढामुक्त व मानक के अनुरूप सड़कें मुहैया कराने के सख्त निर्देशों के बावजूद, स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार सरकारी धन का बंदरबांट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। भ्रष्टाचार और लापरवाही का एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला नगर पंचायत बरखेड़ा से सामने आया है, जहां बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 3 में बनाई जा रही एक नई सड़क में खुलेआम मानकों…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

प्रतिबंधित मांस ले जाने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

पीलीभीत:जिले में गोवंशीय व प्रतिबंधित मांस की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित मांस ले जा रहे चार अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित मांस के साथ-साथ अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर अवैध रूप से प्रतिबंधित मांस की खेप लेकर निकलने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने वाला सौतेला पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

पीलीभीत। थाना कोतवाली पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्या है पूरा मामला मामला जनपद पीलीभीत के थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम खपरैल गौटिया का है। पीड़िता की मां रिंकी जैसवार द्वारा थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई लिखित तहरीर के अनुसार, उनकी पहली शादी करीब 15 वर्ष पूर्व अंकुर जैसवार से हुई थी, जिनसे उनकी एक 13 वर्षीय पुत्री है। पति की मृत्यु के बाद उन्होंने करीब 4…

Read More

टहलने निकले युवक पर तलवार से जानलेवा हमला, थाने में 7 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

​बरखेड़ा :क्षेत्र के गांव रम्पुरानत्थू में शाम के समय टहलने निकले एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर नामजद आरोपियों सहित 6-7 अज्ञात/परिचित लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।​पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, ग्राम रम्पुरानत्थू निवासी भूपेंद्र कुमार मंगलवार शाम करीब छह बजे अपने गांव में ही टहलने के…

Read More
error: Content is protected !!