Latest Posts
   

पीलीभीत: दीपावली की रात गिरा आसमान से उल्कापिंड, मकान की छत हुई क्षतिग्रस्त

पीलीभीत। जिले में बेहद अजीबोगरीब घटना की काफी चर्चा हो रही है। दीपावली की रात में नगर पीलीभीत के मोहल्ला इनायतगंज में रहने वाले एक शख्स के घर की छत पर एक पत्थर गिरने से खासा चर्चा का विषय बन गया है। ठोस पत्थर उल्कापिंड बताया जा रहा है। प्राप्तजानकारी अनुसार पीलीभीत के मोहल्ला इनायतगंज में सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी सुनील गुप्ता के मकान की छत पर सोमवार की रात आसमान से एक पत्थर जैसी ठोस आकृति गिरी । जिसको सुनील गुप्ता जी ने पत्थर समझकर उठाकर रखने की कोशिश की…

Read More
home 

पटाखों के धुंए ने जहरीली की दिल्ली एनसीआर की हवा

@डेस्क।दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की सेहत बिगड़ गई। दिल्ली और नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। इससे पहले दिल्ली का एक्यूआई सोमवार सुबह आठ बजे तक 301 दर्ज की गई थी। वायु मानक एजेंसियों ने पहले ही पूर्वानुमान जता दिया था कि दीपावली की देर रात तक हवा बहुत खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। उधर, रविवार को दिल्ली समेत एनसीआर के सभी शहरों की हवा खराब श्रेणी में रही थी।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में रविवार…

Read More
home 

दीपावली पर फूलों की दुकान में लगी आग, घण्टो बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड।

पीलीभीत। शहर में दीपावली की देर शाम फूलों की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के कई घंटों बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच सकीं। वहीं मौके पर आग की लपटें इतनी तेज थी कि पुलिस को यातायात बंद कराना पड़ा। पीलीभीत के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रंगीलाल चौराहे पर स्थित फूलों की दुकान राजू फ्लावर में सोमवार देर शाम अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं निकलता देख आस पास के लोगो ने सूचना दुकान मालिक राजू को दी।जब दुकान…

Read More
home 

दारोगा के बेटे ने नशे की हालत में किया ऐसा कि पुलिस वाले भी हैरान रह गए

@डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दारोगा के बेटे ने नशे के बाद पुलिस को अपना ऐसा रंग दिखाया कि पुलिस वाले भी हैरान रह गए. दरअसल दारोगा के बेटे ने बीच सड़क पर पुलिस कर्मियों को अपने पिता की पावर का रोब झाड़ते हुए कहा कि तू जानता नहीं, मैं भी इसी विभाग से जुड़ा हूं, मेरे पिता की पावर से तेरी नौकरी खा जाऊंगा.दरअसल दारोगा कल्याणपुर इलाके के इंदिरा नगर में रहते हैं. वह रिटायर हो चुके हैं. वह पहले कल्याणपुर में ही चौकी इंचार्ज रहे थे.…

Read More
home 

अमरोहा में डायलिसिस के बीच चली गई बिजली, मरीज की हुई मौत

@डेस्क।अमरोहा के जिला अस्पताल में बिजली गुल होने पर डायलिसिस नहीं होने पर किडनी रोग से पीड़ित मरीज की मौत हो गई। अमरोहा जिला अस्पताल में बिजली नहीं होने पर डायलिसिस का इंतजार करते-करते मरीज की जान चली गई।जिला अस्पताल में पिछले दो साल से मोहम्मद आमिर की डायलिसिस हो रही थी। बुधवार की सुबह से अचानक बिजली आपूर्ति रुकने से पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई, जिससे उसकी डायलिसिस नहीं हो सकी। अन्य मरीजों के साथ आमिर भी यूनिट में ही बैठकर बिजली आने का इंतजार करते रहे,…

Read More
home 

प्रयागराज में ब्लड बैंक से प्लाज्मा लेकर प्लेटलेट्स का फर्जी स्टीकर लगाकर बेचता था गिरोह

@डेस्क।उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने नकली प्लेटलेट्स बेचने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दस सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कई नकली प्लेटलेट्स के पैकेट, कैश, मोबाइल और वाहन बरामद किए गए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी अलग-अलग ब्लड बैंकों से प्लाज्मा लेकर पाउच में डालकर प्लेटलेट के तौर पर प्लाज्मा बेचते थे। उन्होंने बताया कि खूफिया जानकारी मिलने के बाद गिरफ्तारियां की गईं, आरोपी के कब्जे से कुछ नकली प्लेटलेट पाउच जब्त किए गए।प्रयागराज में…

Read More
home 

टीबी रोग से मुक्त करने के लिए बांटी गईं पोषण किट।

पीलीभीत।पीएम मोदी ने देश को टीबी रोग से मुक्त करने के लिए मार्च 2025 तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान में सामाजिक संस्थाओं, जन प्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा टीबी रोगियों को गोद लेने का कार्य भी किया जा रहा है। आज मोहल्ला तुलाराम व मोहल्ला पकड़िया में टीबी से ग्रसित मरीजों को उनके घर जाकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आलोक द्वारा पोषण किट का वितरण किया गया। इस दौरान क्षय रोग केंद्र के सुपरवाइजर राजेश गंगवार और डीपीसी शेर सिंह चौहान भी मौजूद रहे।

Read More
home 

जिले के 2028 क्षय रोगियों को निक्षय मित्रों का इंतजार

जिले में 2028 टीबी रोगी ने कहा, उन्हें गोद लिया जाए निक्षय मित्रों की मदद से 353 टीबी रोगियों को लिया जा चुका है गोद पीलीभीत। टीबी उन्मूलन के लिए सरकार 9 सितंबर से जन भागीदारी का अभियान चला रही है। इसके तहत टीबी मरीजों को गोद लेने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन कर दी गई है। जो भी व्यक्ति टीबी मरीजों को गोद लेगा, उसे निक्षय मित्र कहा जाएगा। इन निक्षय मित्रों को टीबी मरीजों के पोषण की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में वर्तमान में 2028 ऐसे टीबी रोगी…

Read More
home 

नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो सकती है चुनाव की घोषणा

@उत्तर प्रदेश डेस्क। नगरीय निकाय संस्थाओं के चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण 31 अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 18 नवंबर को होगा। आयोग की ओर से निर्धारित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर निकाय चुनाव की तारीख का एलान नवंबर के दूसरे सप्ताह तक हो सकता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि 31 अक्तूबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। आठ से 12 नवंबर तक उन पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 13 से 17 नवंबर तक उनका…

Read More
home 

अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त पुलिस विभाग के बाबू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

@desk।उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में पुलिस कार्यालय में तैनात लिपिक ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे पांच दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया था। मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पुलिस कार्यालय के अकाउंटेंट पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक बाबू उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के कस्बा माधोगंज का रहने वाला था। छह माह बाद उसका रिटायरमेंट होना था। विभागीय लोगों के अनुसार मृतक विजय कुमार गैरहाजिर रहता था। 13…

Read More
error: Content is protected !!