Latest Posts
   

अपहरण और फिरौती मामले मे तीन आरोपी गिरफ्तार

बरेली ।बरेली के सिरौली क्षेत्र में अपहरण और फिरौती मांगने का मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।अपहरण के आरोप में SOG,सर्विलांस टीम ने 3 लोगों को पकड़ा है , तीनो एनटीएफ़ का डर दिखाकर 5 लाख की रंगदारी मांग रहे थे। वहीं आरोपी जतिन चौहान के पुलिस कर्मियों के साथ फोटो वायरल हुये है।एसओ फतेगंज पश्चमी को माला पहनते हुए फोटो वायरलहुआ है। पुलिस की धौंस दिखाकर आरोपी स्मैक तस्करों से वसूली कर रहा था। शिकायत के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…

Read More

22 साल के युवक की चाकू से गोदकर हत्त्या,एक दिन पहले से गायव था युवक, परिवार मे मचा कोहराम, पुलिस जांच मे जुटी

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा बरेली : मीरगंज के कस्बे एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है. युवक के शरीर पर चाकुओं के कई घाव है. बताया जा रहा है कि चाकुओं से गोदने के बाद युवक का गला काटा गया है. हालांकि पुलिस पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की स्थिति में हैं. बताया गया कि मीरगंज कस्बे के रहने वाले राम बाबू दिवाकर का बेटा शिवम दिवाकर (22) बुधवार शाम को लापता हो गया था. घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन शिवम का कहीं पता नहीं…

Read More

कॉलोनियों को अवैध बताकर ध्वस्तीकरण करवाने वाले लेखपाल पर लगा अवैध निर्माण करने का आरोप, सीएम पोर्टल पर शिकायत

पीलीभीत। सोमवार को बनकटी रोड स्थित निर्माणाधीन कॉलोनियों को अवैध बताते हुए प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की थी। किंतु प्रशासन की इस कार्यवाई को कॉलोनियों के प्लाटधारक गलत बता रहे हैं। ध्वस्त हुई एक कॉलोनी की प्लॉट धारक तहसील बीसलपुर क्षेत्र की ग्राम मूसेपुर निवासी अनुपम पत्नी दिनेश कुमार ने कार्यवाई करने वाले लेखपाल द्वारा अवैध कॉलोनी में कराए जा रहे निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए कार्यवाही की मांग की है। शिकायतकर्ता महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि पीलीभीत की सदर तहसील में नियुक्त…

Read More
home 

छात्रों के साथ धोखाधड़ी के मामले मे खुसरो डिग्री कॉलेज के एमडी और बेटे को एसआईटी ने किया गिरफ्तार

बरेली।डीफार्मा के छात्रों से 3.69 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में आरोपी खुसरो कॉलेज के एमडी शेर अली जाफरी और उसके बेटे फिरोज अली जाफरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेर अली जाफरी सीबीगंज स्थित खुसरो कॉलेज का चेयरमैन है। उसके खिलाफ सीबीगंज थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है।एसआईटी मामले की जांच कर रही है। एसआईटी ने खुसरो कॉलेज से आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने 4 एफआईआर पहले दर्ज कर चुकी थी। शेर अली जाफरी का रसूख बड़ा था…

Read More

थाना परिसर में हुई पूर्व सैनिकों की मीटिंग।

बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी में एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआडिनेशन के पदाधिकारी एवं रिटायर्ड मिलिट्री और आर्मी ऑफीसर्स व पूर्व सैनिकों की बैठक हुई। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने क्राइम कंट्रोल और आपसी भाईचारा बनाने व कस्बा आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में अमन चैन, शांति व्यवस्था के लिए एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआडिनेशन कंपनी के पदाधिकारीयों पूर्व सैनिकों एवं सेवा निवृत्ति पुलिस कर्मियों को निमंत्रण देकर आमंत्रित किया। उसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार आज थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा की अध्यक्षता में (मीटिंग)…

Read More
home 

जन्माष्ठमी मेले मे हुआ कंस वध लीला का आयोजन

पीलीभीत। बरखेड़ा का प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले में आज कंस वध की लीला का मंचन किया गया इसके बाद कंस के पुतले का दहन भी किया गया। कल राजगद्दी के बाद बरखेड़ा का मेला समाप्त हो रहा है। बरखेड़ा का प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेला पिछले 3 सितंबर से चल रहा था जिसमें तरह-तरह के झूले और सर्कस लगे थे। इस बार मेला कमेटी के द्वारा दंगल का भी आयोजन किया गया,जिसमें दूर-दूर से गैर जनपदों के पहलवानों ने तथा गैर प्रदेश के पहलवानों ने भी प्रतिभाग किया और अपने…

Read More
home 

गायन के क्षेत्र में सितारा बनकर उभर रही श्रेया

बरेली।  जनपद में आयोजित इंडियाज विनिंग स्टार में कल देर रात तक चले फाइनल मुकाबले में अल्मा मातेर स्कूल की छात्रा श्रेया प्रभजोत ने जूनियर कैटेगरी में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। आज स्कूल पंहुचने पर प्रिंसिपल शुभेंदु दत्ता ने मॉर्निंग असेंबली में हौसला बढ़ाया। मुकाबले में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों और उत्तराखण्ड से प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन्डियन आइडल और सारेगामापा की प्रतिभागी रही रेनू नागर, निधि मिश्रा, कौशल सिसोदिया ने जज की भूमिका निभाई। SRMS एसआरएमएस रिद्धिमा संगीत कला…

Read More
home 

DM ने अनुपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश

बरेली । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। ▶️अस्पताल परिसर की साफ-सफाई सुचारू रूप से ना पाए जाने भुगतान में 5 प्रतिशत की कटौती के निर्देश ▶️डीएम ने इमरजेंसी, ओपीडी, आईपीडी वार्ड तथा वहां पर एडमिट मरीजों से दवाईओं, चिकित्सकों की उपलब्धता तथा वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था आदि के बारे में बातचीत कर विस्तार से जानकारी प्राप्त की। ▶️निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों की उपस्थिति भी चेक की गयी और अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के संबंध में निर्देश दिये गये।…

Read More

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

रिपोर्ट : नन्द किशोर शर्मा बरेली: नगर सिरौली में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जच्चा बच्चा केंद्र पर कार्यरत एक एएनएम का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें देखा जा रहा है कि एएनएम सरोजिनी यादव मरीजो से पैसे ले रही हैं। जो कि इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। सिरौली नगर के नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एएनएम सरोजिनी यादव गर्भवती महिलाओं और प्रसव कराने वाली महिलाओं से रुपए लेती हैं। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री को लिखित शिकायत एएनएम पर कार्रवाई की…

Read More

ट्रक की टककर से बाइक सवार युवक की हुई मौत,नाराज ग्रामीणो ने किया रोड जाम

बरेली शीशगढ़। मानपुर से अपने गाँव लौट रहे बाइक सवार को सामने से आते तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टककर मार दी।दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गईं।चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना से नाराज ग्रामीणो ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम को खुलवाया। मृतक ग्राम ढाकिया ठाकुरान निवासी खरगसेन पुत्र अजीता प्रसाद उम्र लगभग 40 वर्ष आज सोमवार शाम को लगभग 8बजे मानपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहा था।तभी मानपुर…

Read More
error: Content is protected !!