रसूला चौधरी गांव में महाराणा प्रताप की मूर्ति की हुई स्थापना
बरेली। रविवार को रसूला चौधरी गांव में महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान सैकड़ो लोग कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। जानकारी के अनुसार विकासखंड फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव रसूला चौधरी में आज रविवार को शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की भव्य मूर्ति का अनावरण मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस दौरान क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपाईयों और ग्राम वासियों ने महाराणा प्रताप और भगवान श्री राम के नारे लगाए। इस अवसर पर मीरगंज…
Read More