Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए गैंगरेप व धमकी के आरोप

बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के कुछ युवकों ने छात्रा को होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसका यह भी आरोप है कि एक…

Read More
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

अनुशासन हीनता और लापरवाही के मामले में 7 पुलिस कर्मी निलंबित,विभागीय जांच के आदेश

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गंभीर आरोपों और अनुशासनहीनता के मामलों को संज्ञान में लेते हुए मीरगंज थाने में तैनात एक सिपाही सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार थाना मीरगंज में तैनात रिक्रूट आरक्षी अनिल कुमार को पांच दिन का आकस्मिक अवकाश स्वीकृत किया गया था, लेकिन अवकाश समाप्त होने के बाद वह 14 जुलाई 2026 को ड्यूटी पर वापस उपस्थित नहीं हुआ और बिना अनुमति लगातार गैरहाजिर रहा। इस पर उसे निलंबित…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष आशा वर्मा को पुलिस ने किया नजरबंद

पीलीभीत, 22 जुलाई। समाजवादी महिला सभा, पीलीभीत की जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा वर्मा को बुधवार देर रात लगभग 2 बजे उनके गंगापुरी स्थित आवास पर बरखेड़ा पुलिस द्वारा नजरबंद किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। जानकारी के अनुसार, देर रात पुलिस बल उनके आवास पर पहुंचा और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया। इस कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी राजनीतिक दल के पदाधिकारी को बिना स्पष्ट कारण इस प्रकार नजरबंद करना उचित…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

नाला निर्माण के अतिक्रमण पर गरमाया मामला, स्थानीय विरोध के चलते प्रशासनिक बुलडोजर कार्रवाई बेअसर

पीलीभीत।बीसलपुर मार्ग के किनारे नगर पंचायत बरखेड़ा द्वारा बस्ती के जल निकास के लिए बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य में बाधा बने अतिक्रमण को हटाने पहुँची राजस्व विभाग, नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कड़े विरोध और हंगामे के बीच प्रशासनिक टीम औपचारिकता पूरी कर वापस लौटने को मजबूर हो गई। बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे नगर पंचायत और राजस्व विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ बरखेड़ा के ब्लॉक तिराहे पर पहुँची, जिससे अतिक्रमणकारियों…

Read More
home अंतरराष्ट्रीय उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत:समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन, सौंपा  ज्ञापन

पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को जनपद पीलीभीत में जिला अध्यक्ष  जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नकटादाना स्थित समाजवादी पार्टी के स्थायी कैंप कार्यालय से हुई, जहां बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। धरना-प्रदर्शन से पूर्व प्रशासन द्वारा समाजवादी पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनके घरों पर नजरबंद किया गया। जिसके बावजूद भारी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा को लेकर आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक, अधिकारियों ने शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की

पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत थाना न्यूरिया परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया एवं क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल ने संयुक्त रूप से की। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और कांवड़ यात्रा से जुड़े प्रमुख लोगों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात व्यवस्था तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विस्तार से चर्चा की…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

छात्रों पर लाठीचार्ज और खाद-बिजली संकट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

पीलीभीत:उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी, पीलीभीत के नेतृत्व में विभिन्न जनसमस्याओं और छात्र हितों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति और माननीय राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और दर्ज मुकदमों की कड़ी निंदा की। उन्होंने मांग की कि छात्रों पर से मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए शिक्षा व्यवस्था सुधारी जाए, लाठीचार्ज के दोषियों…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: सदर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, वरिष्ठ नेताओं ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

पीलीभीत।भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के तत्वावधान में सदर विधानसभा का विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सदर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों के अध्यक्ष ने भारी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भूतपूर्व जिला प्रभारी रामगोपाल मिश्र उपस्थित रहे । अध्यक्षता गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने की। मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत में राजनीतिक हलचल: दिल्ली में विपक्ष की गिरफ्तारी के विरोध की आशंका पर पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा समेत कई दिग्गज नेता आधी रात को नजरबंद

पीलीभीत।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विपक्षी दल के प्रमुख नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में देशभर में संभावित प्रदर्शनों के मद्देनजर पीलीभीत जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति या विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने बीती रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रमुख विपक्षी नेताओं को उनके आवासों पर नजरबंद कर दिया है। आधी रात को हुई इस अचानक कार्रवाई से स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने देर रात से ही इन…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राष्ट्रीय 

अधूरा नाला निर्माण और जलभराव से परेशान वार्डवासियों ने किया नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन

​बरखेड़ा :नगर पंचायत बरखेड़ा के ठेकेदार की लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर जलभराव और नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल चौराहे से रेलवे लाइन की ओर जाने वाली सड़क पर ठेकेदार द्वारा नाला निर्माण और पेयजल पाइपलाइन का काम बीच में ही अधूरा छोड़ दिए जाने से गुस्साए वार्डवासियों ने नगर पंचायत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ​पिछले दो महीनों से सड़क किनारे गड्ढे खोदकर और नाला निर्माण का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। आगे पानी की निकासी का कोई प्रबंध न…

Read More
error: Content is protected !!