Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

किराना स्टोर के शटर पर चिपका मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ,सुरक्षित रेस्क्यू

बरखेड़ा: किराना स्टोर के शटर पर चिपका मिला मगरमच्छ, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ; सुरक्षित रेस्क्यू ​बरखेड़ा। क्षेत्र के दौलतपुर पट्टी गांव में सोमवार देर रात एक अजीबोगरीब और डरावनी घटना सामने आई। एक किराना स्टोर की दुकान के शटर से चिपक कर बैठे मगरमच्छ को देखकर हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि समय रहते महिला की नजर उस पर पड़ गई और किसी अनहोनी से बचाव हो गया।सोमबार रात करीब 10 बजे, दौलतपुर पट्टी गांव में सुशील किराना स्टोर के घर के नीचे बनी दुकान के पास सुशील की…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष का बरखेड़ा आगमन पर जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। मंगलवार को भाजपा के नियुक्ति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश वर्मा के सुबह करीब 11 बजे कस्बा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया बीते शुक्रवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कटैया निवासी राम नरेश वर्मा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत करने के बाद वह पहली बार अपने क्षेत्र में आए थे । राम नरेश वर्मा इससे पूर्व 2008 में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रह चुके है । और RRS द्वारा…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पीलीभीत: अखिल भारत हिन्दू महासभा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, पार्किंग, खाद्य सुरक्षा और सरकारी भूमि से जुड़े मुद्दों पर उठाई आवाज

पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर नवागत जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की और जनपद की विभिन्न बुनियादी समस्याओं, यातायात, धरोहरों के संरक्षण और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। संगठन ने नवागत डीएम का स्वागत करते हुए वर्षों से लंबित जनहित की समस्याओं के त्वरित व समयबद्ध निस्तारण की मांग की। पार्किंग की किल्लत और व्यस्त सड़कों पर डिवाइडर की मांग ज्ञापन में शहर की यातायात व्यवस्था पर चिंता जताते हुए संगठन ने कहा कि…

Read More
Accident home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

डग्गामार मैजिक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, बेटा घायल

कनागत खाकर ससुराल से लौट रहे थे पिता-पुत्र, पतरसिया मोड़ पर हुआ हादसा दो साल पहले सड़क हादसे में एक और बेटे को खो चुका है परिवार ​ बरखेड़ा :पीलीभीत-बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पतरसिया का मोड़ एक बार फिर भीषण सड़क हादसे का गवाह बना। सोमवार दोपहर को एक तेज रफ्तार डग्गामार मैजिक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक के पीछे बैठे 60 वर्षीय बुजुर्ग की कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

आशा कार्यकर्ताओं का 23 अक्टूबर को लखनऊ में महापड़ाव का एलान

बरखेड़ा।उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 23 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में महापड़ाव करने का निर्णय लिया है। यूनियन की ओर से सीएचसी बरखेड़ा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ लोकेश गंगवार को दिए गए नोटिस में आंदोलन की जानकारी देते हुए मांगों के समाधान की अपेक्षा की गई है। पत्र में यूनियन ने बताया कि सात फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री और यूनियन पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता में 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन उनके अनुसार अब तक कई मांगों को लागू…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अभियान, योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने पर जोर

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी बरखेड़ा लियाकत अली ने की, जबकि संचालन प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रपाल गंगवार ने किया।मुख्य अतिथि विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

बरखेड़ा। ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में भाजपा बरखेड़ा मंडल की मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ स्वर्गीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि बरखेड़ा मंडल प्रभारी हर्षित चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल कश्यप ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री सूरज श्रीवास्तव ने किया।मुख्य अतिथि हर्षित चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

मां की अस्थियां गायब होने से मचा हड़कंप, पुलिस से शिकायत

  बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव दौलतपुर पट्टी में एक व्यक्ति की मां की अस्थियां निर्धारित स्थान से गायब मिलने का मामला सामने आया है। अस्थियां नहीं मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ओंकार कश्यप ने थाना बरखेड़ा में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, ओंकार की मां का निधन 29 सितंबर 2024 को हुआ था। उनका अंतिम संस्कार गांव के अंत्येष्टि स्थल पर किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद ओंकार ने अस्थियां चुनकर कोठी वाले खेत के पश्चिम-उत्तर कोने में…

Read More

पैतृक जमीन पर मकान बनाने को लेकर विवाद, दंपती से मारपीट

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम कुरैया नवदिया निवासी महिला ने पुरानी पैतृक जगह पर दोबारा मकान बनाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। तहरीर के अनुसार, महिला तीन अक्टूबर को अपने पति के साथ पैतृक जगह पर मकान निर्माण के लिए निर्माण सामग्री एकत्र कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही चंद्रसेन व ईश्वरी प्रसाद मौके पर पहुंच गए और निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

अमरिया में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

भाजपा सरकार की नीतियों पर बरसे पूर्व राज्य मंत्री(सपा) हेमराज वर्मा मोहित जौहरी@express views अमरिया (पीलीभीत)।शहर विधानसभा क्षेत्र के अमरिया-माधोपुर स्थित एक निजी हॉल में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित ‘पीडीए जनसंवाद कार्यकर्ता सम्मेलन’ में पार्टी ने बूथ स्तर पर मजबूती का शंखनाद किया। सम्मेलन में उमड़े भारी जनसैलाब के बीच नेताओं ने भाजपा की नीतियों पर जमकर निशाना साधा और कार्यकर्ताओं से पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की आवाज को घर-घर और गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान किया। बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत: हेमराज वर्मा कार्यक्रम के आयोजक एवं पूर्व मंत्री हेमराज…

Read More
error: Content is protected !!