शादी में आई ढाई वर्षीय मासूम लापता, दो दिन से नहीं लगा सुराग, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बरखेड़ा। कस्बे के वार्ड नंबर आठ में शादी समारोह में शामिल होने आई खटीमा निवासी ढाई वर्षीय मासूम आनबिया के लापता होने से हड़कंप मच गया। दो दिन बीतने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका है।परिजन कस्बे के तालाबों सहित अन्य स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे हैं। बच्ची के न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उत्तराखंड के खटीमा निवासी शहबाज रविवार सुबह अपने मौसा निसार के पुत्र आफताब की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ बरखेड़ा आए थे। शादी समारोह के दौरान सुबह करीब 11 बजे उनकी दो वर्षीय पुत्री आनबिया अचानक लापता हो गई। काफी देर तक बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने घर और आसपास तलाश शुरू की। रिश्तेदारों से जानकारी करने के साथ ही कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश जारी मासूम के लापता होने की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर…
Read More