Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

धूमधाम से संपन्न हुआ तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेला

  बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मेले का सोमवार को कंस वध लीला और रोमांचक कुश्ती दंगल के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे।दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुख्य आकर्षण 1500 रुपये की इनामी कुश्ती रही, जिसमें आगरा के दीपक पहलवान और बदायूं के सत्यवीर पहलवान आमने-सामने रहे। कड़े मुकाबले में सत्यवीर पहलवान ने शानदार दांव-पेच लगाते हुए जीत दर्ज की।मुकाबले के बाद मेला अध्यक्ष अवनीश गंगवार…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

गोंडा के बर्तन कारोबारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, भीम आर्मी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बीसलपुर। पीलीभीत की भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से सोमवार को बीसलपुर में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडे को सौंपा गया। ज्ञापन में गोंडा के बर्तन कारोबारी विनोद कुमार साहनी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष सौरभ भारतीय के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे और हत्याकांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

देवहा नदी में डूबने से कक्षा आठ के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना में सोमवार को देवहा नदी में डूबने से 14 वर्षीय कक्षा आठ के छात्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार गांव पुरैना निवासी सत्यपाल का 14 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार सोमवार करीब 11 बजे अपने दोस्तों दीपक और जौन के साथ देवहा नदी की ओर गया था। इसी दौरान नदी में डूबने से आशीष की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पुलिस ने की मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 4 बाइकें सीज, 12 के कटे चालान

पीलीभीत। शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करते हुए फर्राटा भरने वाले चालकों पर पीलीभीत यातायात पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के सख्त निर्देशों के बाद जिले भर में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत 4 बुलेट मोटरसाइकिलों को सीधे सीज कर दिया गया है, जबकि 12 वाहनों का चालान काटा गया है। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी (यातायात) के पर्यवेक्षण में 12 और 13 सितंबर को यह विशेष…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

पुलिस चेकिंग के दौरान, अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार

पूरनपुर/पीलीभीत।जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पूरनपुर पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पहले से ही कई संगीन मामलों में नामजद है और पुलिस के रडार पर था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस के हत्थे चढ़…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

हड़कंप: सड़क किनारे अचेत मिले सिपाही की अस्पताल में मौत, कई दिनों से चल रहा था गैरहाजिर

पीलीभीत। रविवार को उस वक्त पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जब बिलगवा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक सिपाही संदिग्ध और अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही पीलीभीत पुलिस लाइन में तैनात था और पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी से नदारद था। मिली जानकारी के अनुसार, मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का है। सुबह लगभग 10:30 बजे राहगीरों ने बिलगवा रेलवे क्रॉसिंग…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

उधारी के विवाद में खौफनाक वारदात, बुजुर्ग को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार

बिलसंडा/पीलीभीत। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अधीक्षक के विशेष अभियान के तहत थाना बिलसंडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उधारी के पैसों के विवाद में एक व्यक्ति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले दो सगे बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह दोनों आरोपी जानलेवा हमले के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह खौफनाक वारदात 11 सितंबर 2026 की है। पीड़ित के पिता रामदास अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

पीलीभीत :पुलिस ने किया अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 17 चोरी की बाइकों के साथ दो शातिर गिरफ्तार

यूपी-उत्तराखंड से बाइकें चुराकर फर्जी नंबर प्लेट के सहारे बेचने का करते थे धंधा। पीलीभीत। जनपद में वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत थाना सुनगढ़ी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही से विभिन्न जिलों व राज्यों से चोरी की गई कुल 17 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस…

Read More

बरखेड़ा: चीनी मिल के पीछे गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप

बरखेड़ा। बजाज चीनी मिल के पीछे स्थित बहादुरपुर हुक्मी गांव में बीती रात मगरमच्छ पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिलते ही सामाजिक वानिकी वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। मगरमच्छ के आबादी क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

14 सितंबर को निकलेगी विशाल श्री गणेश चौथ शोभायात्रा

बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा में श्री गणेश चौथ के अवसर पर सोमवार, 14 सितंबर को विशाल श्री गणेश चौथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का आयोजन शाम छह बजे किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और शोभायात्रा को भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से शोभायात्रा में पहुंचकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

Read More
error: Content is protected !!