Latest Posts

बरखेड़ा: चीनी मिल के पीछे गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप

बरखेड़ा। बजाज चीनी मिल के पीछे स्थित बहादुरपुर हुक्मी गांव में बीती रात मगरमच्छ पहुंचने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना मिलते ही सामाजिक वानिकी वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। मगरमच्छ के आबादी क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!