Latest Posts
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के सानिध्य में भव्य सत्संग एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और संत के प्रवचनों का श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया।सुबह 10 बजे से शुरू हुए सत्संग में स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देते हुए सदाचार, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सत्संग के उपरांत लंगर प्रसाद का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।बताया गया कि…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेवा सेतु अभियान के तहत 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ब्लॉक सभागार बरखेड़ा में चल रहे कार्यक्रम के छठवें दिन जिला मंत्री भाजपा पीलीभीत अमित कुशवाहा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहन पत्र वितरित किए गए। इसके साथ ही पात्र…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक ‘आगाज’ रखा गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों एवं क्विज प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न चरणों में आयोजित गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों के आधार पर मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर का चयन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबन्ध निदेशक श्री मुकेश कुमार गुप्ता, विशिष्ट अतिथि डॉ0 नीतू सिंह, प्रधानाचार्या एच0आर0पी0…

Read More
fir home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव निवासी सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि 21 सितंबर 2026 को गांव में उसके भाई हरिशंकर का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसी दौरान आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट की।तहरीर में छविनाथ, सौरभ, नरेश और हरपाल को आरोपी बताया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके भाई को चोटें आईं। मामले में…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में भिड़ंत से बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय नागरिकों और राहगीरों की भीड़ लग गई। क्षेत्र के गांव काजर बोझी निवासी नरेश चंद्र बाइक द्वारा अपनी मां बुद्धो देवी और 5 वर्षीय पुत्र मानस के साथ बरखेड़ा बाजार जा रहे थे । वहीं दूसरी बाइक सवार वीरेंद्र कुमार निवासी मसीत थाना बरखेड़ा अपनी पत्नी राजेश्वरी देवी के साथ बीसलपुर क्षेत्र के गांव महुआ में अपनी ससुराल जा रहे…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

​सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का भव्य आयोजन

बरखेड़ा।आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को विकास खंड बरखेड़ा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समस्त कैडर जैसे समूह सखी, बैंक सखी, विद्युत सखी और महिला मेट आदि ने बड़ी संख्या में भाग लिया। ​ कार्यक्रम के दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी लियाकत अली,  सूरज श्रीवास्तव, बरखेड़ा मंडल  महामंत्री, मंडल मंत्री होरी…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

अनियंत्रित होकर खाई में पलटा लकड़ी से भरा ई-रिक्शा, दो लोग गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा। क्षेत्र में लकड़ी से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ई-रिक्शा देवहना पट्टी गांव से लकड़ी लादकर नगरा चौराहे की तरफ जा रहा था। जब ई-रिक्शा रामनगर के पास पहुंचा, तो वह अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे के समय ई-रिक्शा पर भारी मात्रा में लकड़ी लदी हुई थी।​इस…

Read More

जेठ के मना करने पर गुस्से में महिला ने लगाए थे गलत आरोप, आपसी सहमति से सुलझा मामला

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम बसथना में एक महिला द्वारा गुस्से में लगाए गए गलत आरोपों का मामला दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सुलझ गया है। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि महिला के पति की मौत किसी संदिग्ध कारण से नहीं, बल्कि गंभीर बीमारी के चलते हुई थी।​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बसथना निवासी श्रीकृष्ण की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। मृतक के बड़े भाई भानुप्रताप ने बताया कि घटना के समय श्रीकृष्ण की पत्नी अनफूल का फोन नहीं लग रहा था। जब मकान मालिक से…

Read More

सेवा सेतु शिविर में बड़ा हादसा टला, मीटिंग हॉल में गिरा चलता पंखा, दो घायल, प्रशासनिक लापरवाही पर बीडीओ सख्त

​बरखेड़ा। विकासखंड कार्यालय बरखेड़ा में मंगलवार को चल रहे ‘सेवा सेतु अभियान’ के दूसरे दिन एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुख्य अतिथि के रूप में बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद के आगमन से ठीक कुछ मिनट पहले, सभागार (मीटिंग हॉल) में लगा छत का पंखा अचानक चलते-चलते नीचे आ गिरा। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के वक्त मीटिंग हॉल में महिलाओं, पुरुषों और छोटे बच्चों समेत भारी भीड़ मौजूद थी। अचानक हुए इस हादसे से हॉल में अफरा-तफरी मच गई और…

Read More

धान कुटाई को लेकर महिला से मारपीट, 4 पर रिपोर्ट

बरखेड़ा। धान कुटाई को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव चिनौरा निवासी रामगोपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे उनकी पत्नी शकुंतला धान लेकर सेलर पर गई थीं। आरोप है कि वहां गांव के इरफान ने उन्हें रास्ते से हटने को कहा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इरफान, इरशाद, जाबिर हुसैन और नन्हे ने शकुंतला के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More
error: Content is protected !!