Latest Posts

पीलीभीत:भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल कल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

पीलीभीत। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और स्कूल परिसरों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत बुधवार, 02 सितंबर  को जनपद के कक्षा 01 से 08 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक कार्यालय आदेश के अनुसार, यह अवकाश जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ-साथ सभी शिक्षा बोर्डों (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई आदि) से मान्यता प्राप्त…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

127 वें जनकल्याण महायज्ञ एवं विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

पीलीभीत। नगर के प्राचीन परमठ मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी घंटे वाले बाबा जी के द्वारा सोमवार को विशाल जनकल्याण महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसके अगले दिन मंगलवार को कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका। गुरु परम्परा को निभाते हुए कार्यक्रम का आयोजन महानिर्वाणी अखाड़ा के संत बाबा दिगंबर रोहिताश पुरी जी महाराज ने कराया। उन्होंने बताया कि सावन मास के समापन पर इस आयोजन की परंपरा वर्ष 1900 में शुरू की गई थी।…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

द रूट क्लब ने डीएम को सौंपा पत्र, छात्राओं की सुरक्षा और जाम के समाधान का भी दिया सुझाव

पीलीभीत। सामाजिक संस्था द रूट क्लब पीलीभीत की ओर से सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को पत्र सौंपकर पीलीभीत से बरेली के बीच छात्रों एवं महिलाओं के हित में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से सुगम, सुलभ एवं सुरक्षित बस सेवा संचालित किए जाने की मांग की गई।क्लब ने पत्र के माध्यम से बताया कि पीलीभीत से रोजाना सैकड़ों युवा बरेली के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आवागमन करते हैं। परिवहन की सुविधा के लिए संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों से अत्यधिक शुल्क लिया जाता है,…

Read More
Accident home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य 

दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर

​बरखेड़ा: पीलीभीत-बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बरखेड़ा में भर्ती कराया गया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना पतरसिया गांव के मोड़ के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में क्षेत्र के गांव अकबरगंज निवासी आकाश कुमार और उनके भाई देवेंद्र बुरी तरह…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

घर में खींचकर युवक की हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव सिसईया में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। शनिवार शाम करीब सात बजे गांव सिसईया में शराब के नशे में गांव निवासी वीरपाल और संजय उर्फ छोटेलाल के बीच ठेकेदार से रुपये दिलाने की बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। मृतक संजय की…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक साथी फरार, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल, जेवर और नकदी बरामद

  बरखेड़ा।चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात और 7,700 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह का एक अन्य साथी मौके से फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।पुलिस के मुताबिक 29 अगस्त की रात थाना बरखेड़ा पुलिस टीम भैंसहा ग्वालपुर नहर किनारे पटरी पर संदिग्ध…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

बीसलपुर: सियासत में हलचल, डॉ. रत्नेश गंगवार फिर सपा में शामिल

पीलीभीत।बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। बीसलपुर के चर्चित नेता डॉ. रत्नेश गंगवार ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी में शामिल कर स्वागत किया।इस दौरान अखिलेश यादव ने डॉ. रत्नेश गंगवार को अपना पुराना साथी बताते हुए उनका स्वागत किया। उनकी पत्नी एवं जिला पंचायत सदस्य प्रियांका गंगवार का भी सपा परिवार में स्वागत किया गया। डॉ. रत्नेश गंगवार के साथ बीसलपुर से बड़ी…

Read More

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

​बरखेड़ा ।कस्बा बरखेड़ा में 14 अगस्त  की शाम गोपी कॉलोनी के पास गलत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल (UP 14 GW 9044) के चालक ने तेज गति और लापरवाही से टक्कर मारकर मुकेश कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। डायल 112 पुलिस द्वारा उन्हें बरखेड़ा सीएचसी, फिर जिला अस्पताल और बाद में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 20 अगस्त  को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पिता तौलेराम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकरआवश्यक कानूनी…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, पुलिस ने किया पैदल मार्च

बरखेड़ा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर कस्बे में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। शुक्रवार को सीओ बीसलपुर एवं थाना प्रभारी बरखेड़ा ने पुलिस टीम के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की। पुलिस अधिकारियों ने गश्त के दौरान बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दुकानदारों एवं आमजन से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर भी नजर रखी। त्योहार के चलते बाजार में बढ़ी भीड़…

Read More
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राज्य राष्ट्रीय 

रक्षाबंधन पर सजा बाजार, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

बरखेड़ा।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शुक्रवार को कस्बा बरखेड़ा में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजार में रौनक दिखाई दी। राखी, मिठाई, फल, पूजा सामग्री और उपहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर विधि-विधान से राखी बांधी और उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लिया।…

Read More
error: Content is protected !!