कलेक्ट्रेट में गांधी और शास्त्री जयंती पर गूंजे देशभक्ति गीत
बरेली। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा…
Read More