Latest Posts
   
home 

संखा नदी से अज्ञात महिला का शव बरामद।

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र की संखा नदी में मंगलवार दोपहर ने एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अब तक किसी ने भी पहचान नहीं की।
थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि शव की स्थिति देखकर यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह चार-पांच दिन पुराना है। संभवतः यह शव किसी अन्य स्थान से बहकर यहाँ आया है। फिलहाल महिला उम्र लगभग 55 बर्ष की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया है। जांच-पड़ताल जारी है ताकि जल्द से जल्द महिला की पहचान कर परिजनों से संपर्क किया जा सके।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!