Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

बरेली: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम बरेली पहुंचे, जहाँ उन्होंने विकास परियोजनाओं और कानून-व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। सीएम योगी लगभग शाम 5 बजे सर्किट हाउस पहुँचे, जहाँ जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शहर की सुरक्षा व्यवस्था, चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अफसरों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

विवाह समारोह में हुए शामिल

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झारखंड के राज्‍यपाल संतोष गंगवार के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए।
यह विवाह समारोह बरेली के थाना इज्जत नगर क्षेत्र में आयोजित किया गया था।

सीएम योगी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। शादी समारोह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और प्रशासनिक टीम सतर्क दिखाई दी।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!