Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य 

R.C.L.M. कॉन्वेंट स्कूल में जी.के. क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, लायंस टीम रही विजेता

बरखेड़ा।नगर स्थित R.C.L.M. कॉन्वेंट स्कूल में ज्ञानवर्धक वातावरण के बीच जी.के. क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गंगा, यमुना, लायंस, टाइगर्स और लिपैर्ड्स टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी टीमों के बीच कड़ा और रोचक मुकाबला देखने को मिला।

प्रारंभिक दौर से ही प्रतिभागियों ने सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्नों का आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। सेमीफाइनल चरण के बाद फाइनल मुकाबला लिपैर्ड्स और लायंस टीम के बीच हुआ। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक मुकाबला बेहद रोमांचक बना रहा।
अंतिम दौर में लायंस टीम ने बेहतरीन जवाबों के साथ 5 अंकों के अंतर से लिपैर्ड्स टीम को पराजित कर जीत हासिल की।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!