ADM ने जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
बरेली : अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा जीजीआईसी में प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया गया।
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना हेतु जिले में नियुक्त किये गये प्रगणको व सुपरवाइज़रो का प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 अप्रैल को जनपद की समस्त 06 तहसील मुख्यालयों एवं नगर निगम स्तर पर प्रारंभ किया गया।
जिसमे अपर ज़िलाधिकारी (वि/रा) बरेली व अपर नगर आयुक्त प्रथम के सहित समस्त उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों/ समस्त चार्ज अधिकारियों द्वारा प्रति भाग कर आवश्यक निर्देश दिये गये।
प्रगणक व सुपरवाइज़र को प्रशिक्षण फील्ड ट्रेनर व लखनऊ के जनगणना निदेशालय से आये नोडल जनपद के जनगणना नोडल अधिकारियों द्वारा दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 मई तक चलेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिना पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले प्रगणक व सुपरवाइज़रो के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
