Latest Posts
   
home बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

ADG , कमिश्नर, IG, DM, SSP ने उर्से ताजुश्शरिया को लेकर की बैठक

बरेली। 24 व 25 अप्रैल को आयोजित होने वाले उर्से ताजुश्शरिया में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बनाए रखने के दृष्टिगत आयोजकों तथा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा, मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस. चौधरी, पुलिस उप महानिरीक्षक अजय कुमार साहनी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में बैठक हुई।
सर्वप्रथम विगत 09 अप्रैल को हुई बैठक में जो कमियां या आवश्यकताएं बतायी गयी थी उस पर कार्य हो गया या नहीं, के सम्बन्ध जानकारी ली गयी।
बैठक में सम्बंधित अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी तैयारियों के बारे में जानकारी दी गयी।
पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बताया गया कि झुमका तिराहा, परसाखेड़ा, कुदेशिया अण्डर पास, नैनीताल रोड आदि रूटों पर डायवर्जन किया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 102/108 एम्बुलेंस व मेडिकल मोबाइल यूनिट के साथ ही स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्थाएं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि उर्स के दृष्टिगत तीन सुपर जोन, पांच जोन तथा 13 सेक्टर जोन के स्ट्रक्चर में ड्यूटियां लगाई जा रही हैं।
मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि आयोजकों और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की पूरी जिम्मेदारी है कि उर्स को सकुशल सम्पन्न कराया जाए।
कोई नई परम्परा ना डाली जाए, जिससे जनपद का माहौल खराब ना हो।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!