Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

सनसनी: महिला की गला दबाकर हत्या,पुलिस जांच में जुटी

  • बच्चे गए थे स्कूल ,पति पंजाब फौज में है तैनात
  • सीसीटीवी में कैद हुआ छाता-बैग लिए संदिग्ध

बरेली।सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। यहां कांधरपुर इलाके में घर में अकेली महिला गीता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त महिला के दोनों बच्चे स्कूल गए थे और पति भारत सिंह पंजाब के फिरोजपुर में फौज में तैनात हैं। घर पहुंचने पर भांजी शीतल यादव को मौसी का शव जमीन पर पड़ा मिला। चीख सुनकर मोहल्ले वाले और परिजन दौड़े। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

भांजी ने खोला राज, दरवाजा खटखटाने पर नहीं मिला जवाब
घटना दोपहर की है। 14 वर्षीय दृश्य और 12 वर्षीय हर्ष स्कूल गए थे। इसी दौरान गीता घर में अकेली थी। भांजी शीतल यादव बच्चों को स्कूल से लेने के बाद मौसी के घर पहुंची। कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। गेट खोलकर अंदर गई तो गीता का शव फर्श पर पड़ा था। गला घोंटकर हत्या की गई थी। शीतल की चीख पर परिवार वाले पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मां की मौत की खबर सुनकर दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सीसीटीवी में कैद हुआ कातिल, छाते से छिपा रहा था चेहरा
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति घर में दाखिल होता दिख रहा है। वह पहचान छिपाने के लिए हाथ में छाता लिए था और कंधे पर बैग टांगे था। पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

लूट या रंजिश? हर एंगल पर जांच
सीओ सेकेंड अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या की गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही समय और कारण की पुष्टि होगी। पुलिस लूटपाट, रंजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से संदिग्ध की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दिनदहाड़े सूने घर में हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फौजी की पत्नी की हत्या से इलाके में दहशत है। पुलिस की कई टीमें खुलासे में लगी हैं।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!