Latest Posts
   

प्रज्ञा पुराण कथा एवं हवन के समापन पर हुआ विशाल भंडारा, गूंजे जयकारे


​बरखेड़ा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में ग्राम डढ़िया रांझे स्थित ‘पकड़िया वाले बाबा मंदिर’ परिसर में पिछले छः दिनों से चल रही पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं हवन यज्ञ का भव्य समापन हो गया। कार्यक्रम का समापन पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ।
आज 25 मई की सुबह, आयोजन समिति के सदस्यों ने सपत्नीक यज्ञ स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। गायत्री परिवार के टोलीनायक श्री राम जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया गया। अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सम्मिलित रूप से पूर्णाहुति दी, जिससे वातावरण शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया।
पूर्णाहुति के बाद दोपहर में भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें क्षेत्र के साधु-संतों और कन्याओं को ससम्मान भोजन कराया गया। इस दौरान “सिद्ध बाबा की जय”, “गुरु महाराज की जय” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। भक्तों की अटूट श्रद्धा और भक्तिमय माहौल ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
​इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में दीपचंद महाराज, प्रमोद भोजवाल, राजेश कुमार, अंकित, दीनदयाल, बेगराज गंगवार, लक्ष्मीकांत भोजवाल का विशेष योगदान रहा। वहीं, व्यवस्था संभालने में लक्ष्मी देवी, अनामिका, पूजा और पायल जैसी समर्पित बहनों ने भी अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!