Latest Posts
   
home उत्तरप्रदेश पीलीभीत राष्ट्रीय 

अधूरा नाला निर्माण और जलभराव से परेशान वार्डवासियों ने किया नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन


​बरखेड़ा :नगर पंचायत बरखेड़ा के ठेकेदार की लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों को गंभीर जलभराव और नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरकारी अस्पताल चौराहे से रेलवे लाइन की ओर जाने वाली सड़क पर ठेकेदार द्वारा नाला निर्माण और पेयजल पाइपलाइन का काम बीच में ही अधूरा छोड़ दिए जाने से गुस्साए वार्डवासियों ने नगर पंचायत के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
​पिछले दो महीनों से सड़क किनारे गड्ढे खोदकर और नाला निर्माण का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। आगे पानी की निकासी का कोई प्रबंध न होने के कारण बारिश और घरों का गंदा पानी स्थानीय लोगों के दरवाजों के सामने एकत्र हो रहा है, जो अब छोटे-छोटे तालाबों में तब्दील हो चुका है। स्थिति इतनी बदतर है कि लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने के लिए गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।​स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत कार्यालय में लिखित और मौखिक शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। जनता का कहना है कि जब नगर पंचायत को यह अच्छी तरह पता था कि बरसात शुरू होने से पहले यह कार्य पूरा नहीं किया जा सकता, तो ऐसे समय में निर्माण कार्य शुरू ही क्यों किया गया,प्रशासनिक उपेक्षा और बदहाल व्यवस्था से नाराज होकर दर्जनों वार्डवासियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से​उषा देवी,​चंद्रकली,​सुनीता देवी,​चंद्रप्रकाश,सोनू भारद्वाज,​नन्हे जोशी,​पिंकू शर्मा
​सहित दर्जनों स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

Related posts

Leave a Comment

error: Content is protected !!