Latest Posts
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले का मंगलवार शाम भव्य शुभारंभ हुआ। बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने मेले का उद्घाटन किया।

इस दौरान अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर मेले के सफल आयोजन की कामना की। मेले में विभिन्न दुकानें, झूले और मनोरंजन के साधन लगाए गए हैं, 20 सितंबर को कंस वध और 21 सितंबर को सुबह भव्य श्रीकृष्ण झांकी निकाली जाएगी।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!