Latest Posts
   

बातचीत के दौरान भतीजे ने चाचा पर किया लाठी-डंडों से हमला, मामला दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बरीमऊ में एक पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे द्वारा अपने ही चाचा के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।क्षेत्र के ग्राम बर्रामऊ निवासी रामपाल पुत्र सियाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 7 बजे वे अपने घर पर पिता जी के साथ घरेलू बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान उनका भतीजा चंदन पुत्र शिवकुमार बिना किसी वजह के अचानक गुस्से में आ गया और घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगा।
​जब रामपाल ने उसे गालियां देने से मना किया, तो आरोपी चंदन ने उन पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में पीड़ित के शरीर पर कई चोटें आई हैं।
​पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करने के बाद आरोपी चंदन उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
​पीड़ित रामपाल की शिकायत के आधार पर बरखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी चंदन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!