रंजिश के चलते चलती बाइक में मारी लात, गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल रेफर
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव ईंटारोडा निवासी गुरुदयाल के साथ पुरानी रंजिश के कारण रास्ते में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7 बजे वह टिकरी से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह नरायनपुर नहर की पुलिया के पास पहुंचा, तभी गांव के ही ब्रजनंदन ने पीछे से अपनी मोटरसाइकिल लाकर उसकी चलती बाइक में जानबूझकर लात मार दी।
लात लगने से गुरुदयाल का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर गुरुवार को डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
