Latest Posts
home उत्तरप्रदेश बदायूँ बरेली राज्य राष्ट्रीय 

मुठभेड़ के दौरान कोर्ट की हवालात से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

बरेली। कोर्ट परिसर से पुलिस अभिरक्षा के दौरान फरार हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी सचिन सिंह ठाकुर के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि आरोपी की गोली मुख्य आरक्षी रवाब मियां के दाहिने बाजू को छूकर निकल गई।

मामला 21 अक्टूबर 2026 का है, जब थाना कोतवाली क्षेत्र में न्यायालय परिसर में पेशी के दौरान आरोपी सचिन सिंह ठाकुर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस को 28 अक्टूबर की सुबह करीब 3 बजकर 35 मिनट पर सूचना मिली कि आरोपी रेलवे स्टेशन के आगे नॉर्थ कॉलोनी के पास मौजूद है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।
घायल आरोपी और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से आठ मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Current News

Leave a Comment

error: Content is protected !!